नई दिल्ली,(ईएमएस)। गूगल ने 2025 के सबसे ज्यादा सर्च किए गए न्यूज इवेंट की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कुंभ मेले के बाद धर्मेंद्र सबसे ज्यादा सर्च किए गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले नंबर पर सबसे ज्यादा महाकुंभ मेला सर्च किया गया। इसके बाद दूसरे नबंर पर धर्मेंद्र, तीसरे नंबर पर बिहार इलेक्शन, चौथे पर भारत-पाकिस्तान न्यूज और पांचवें नंबर पर दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट सर्च किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र को लेकर पांच चीजें सबसे ज्यादा सर्च गईं। सबसे पहले तो लोग ये जानना चाहते थे कि धर्मेंद्र जिंदा हैं या नहीं। दरअसल, धर्मेंद्र के निधन से 10-15 दिन पहले ही उनकी मौत की खबरें आई थी, जिसे हेमा मालिनी और ईशा देओल ने खारिज कर दिया था। दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट सर्च की गई। तीसरे नंबर पर धर्मेंद्र की न्यूज अपडेट सर्च किया गया। चौथे नबंर पर लोगों ने सर्च किया कि क्या धर्मेंद्र आज जिंदा हैं। इसके अलावा लोगों ने धर्मेंद्र की मौत का कारण भी सर्च किया। बता दें धर्मेंद्र अपने आखिरी समय में काफी बीमार थे। उन्हें मुंबई में अस्पताल में रखा गया था। उन्हें वेंटीलेटर पर भी शिफ्ट किया गया था। जब वो हॉस्पिटल में थे तभी उनकी डेथ की फेक खबरें आई थीं। हालांकि, परिवार ने इन खबरों को गलत बताया था। इसके बाद देओल फैमिली धर्मेंद्र को घर ले गई थी। इसके बाद घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट हुआ और 24 नंवबर को उनका निधन हो गया। 3 दिसंबर 2025 को धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। सिराज/ईएमएस 05दिसंबर25