जबलपुर, (ईएमएस)। विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन के मुख्य द्वार पर स्थित सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के नजदीक शारीरिक व्यायाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया एक्सरसाइज़र एरिना इन दिनों खासा लोकप्रिय हो रहा है। नयागांव कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी व नगर पालिक निगम जबलपुर के सौजन्य से स्थापित किए गए शारीरिक व्यायाम के उपकरण का नागरिक भरपूर उपयोग कर रहे हैं। शक्तिभवन से जलपरी मार्ग में सुबह-शाम वॉक करने वाले लोग यहां स्थापित किए गए मल्टी एक्सरसाइज़र का नियमित उपयोग करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि शक्तिभवन में कार्यरत कार्मिक भोजनावकाश के दौरान यहां आकर स्थापित किए गए छह उपकरणों का उपयोग करने में उत्साह दिखा रहे हैं। महिला कार्मिक प्रतिदिन यहां दोपहर में आकर नियमित व्यायाम करती हैं। सुनील साहू / मोनिका / 05 दिसंबर 2025/ 06.06