रायपुर(ईएमएस)। भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संगठन के नवनियुक्त जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा के प्रथम रायपुर आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोशीला स्वागत किया गया | जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में प्रभारी जी का विस्तृत परिचय सभी कार्यकर्ताओं को बताया | उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में काफी लम्बे समय तक कार्य करने का अनुभव हम सभी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा | जिलाध्यक्ष जी ने रायपुर की चारों विधानसभाओं में चल रहें SIR के कार्य की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की | साथ ही पार्टी के द्वारा शुरू किये गए स्वदेशी अभियान, हर घर संपर्क अभियान एवं हिन्दू सम्मलेन आयोजित करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया | रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने संबोधन में बताया की किस तरह से राजधानी के कार्यकर्ता प्रदेश आये हुए सभी कार्यकर्मों में बढ़ चढ़कर अपनी बड़ी संख्या में भागीदारी देते है | प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं एक नेता के तौर पर नहीं एक कार्यकर्ता के नाते आपके साथ काम करने आया हूँ | प्रदेश के सभी कार्यकर्मों में रायपुर शहर के कार्यकर्ताओं की अहम् भूमिका रहती है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से SIR के कार्य को गंभीरता के साथ तय समय सीमा 11 दिसंबर तक पूर्ण करने का आग्रह किया | उन्होंने सभी नेताओं से विशेष तौर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर जाकर प्रवास करने का आग्रह किया | जिले के द्वारा नवनियुक्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक का स्वागत किया गया | आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयंती पटेल, अमित साहू , संजय श्रीवास्तव, छगन मूंदड़ा, सुभाष अग्रवाल, अमरजीत छाबड़ा, नंदे साहू, श्रीचन सुंदरानी,ब्रिजेश पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, संजूनारायण सिंह ठाकुर, सुभाष तिवारी, आकाश विग, मखमूर खान, मिर्जा एजाज बेग, महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, सत्यम दुबा, अकबर अली, नवीन शर्मा, श्रदा मिश्रा, अर्चना हुकरे, तुषार चोपड़ा, संजय तिवारी, रंभा चौधरी, सरोज साहू, एवं सभी जिला, मंडल शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी, एवं पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए | ईएमएस, 05 दिसम्बर, 2025