क्षेत्रीय
06-Dec-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में 4 और 5 दिसंबर की दरमियानी रात एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना घटी हैं। बताया जा रहा हैं की घरेलू विवाद के बीच पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम तुमान दंपत्ति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा हैं की पति मादक द्रव्य पदार्थ का आदी था, जिससे रोजाना पति-पत्नी के बीच तकरार होती थी। घटना वाली रात भी दोनों के बीच बहसबाजी बढ़ गई। बताया जा रहा हैं की विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पत्नी ने पति पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। उक्त घटित घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कथित आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वह फिलहाल पुलिस कस्टडी में है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद ग्राम में शोक और दहशत का मिश्रित माहौल व्याप्त है। लोग घरेलू विवाद के इस दर्दनाक अंतिम परिणाम से स्तब्ध हैं।