महापौर श्रीमती मालती राय व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के साथ किया प्रस्तावित भूमिपूजन स्थल का निरीक्षण भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय व विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व नगर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के साथ आगामी 13 दिसम्बर 2025 को प्रस्तावित विक्रमादित्य द्वार निर्माण हेतु भूमिपूजन स्थल का निरीक्षण किया। भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ सुश्री ईला तिवारी सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। महापौर श्रीमती मालती राय व विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के साथ फंदा के हरिहर नगर में प्रस्तावित विक्रमादित्य द्वार निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्यक्रम की सभी तैयारियां गरिमा अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। हरि प्रसाद पाल / 09 दिसम्बर, 2025