नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की राजधानी दिल्ली में अब 11 की जगह 13 जिले हो गए हैं। दिल्ली में प्रशासनिक सुविधा और बेहतर गवर्नेंस के लिए यह बदलाव किया गया है। राजधानी में पहले 11 जिले थे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले नए जिलों का गठन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वर्तमान सीमा रेखा के अनुसार किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में अब 11 की जगह 13 जिले हो गए हैं। दिल्ली में प्रशासनिक सुविधा और बेहतर गवर्नेंस के लिए यह बदलाव किया गया है। राजधानी में पहले 11 जिले थे। अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है। मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने बुधवार को इस संबंध में आधिकार अधिसूचना जारी कर दी। दिल्ली सरकार के नए ऐलान के बाद से अब राजधानी का नक्शा बदल जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले नए जिलों का गठन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वर्तमान सीमा रेखा के अनुसार किया गया है, ताकि स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के बीच तालमेल बेहतर हो सके। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इससे शासन और अधिक सुचारू होगा। राजस्व जिलों और नगर निगम की सीमाएं अब एक जैसी होंगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/ दिसंबर/2025