क्षेत्रीय
12-Dec-2025
...


अयोध्या में बजरंग सेना युवा मोर्चा की भव्य भगवा यात्रा के बाद समाज सेवी राजेंद्र सिंह ठाकुर मुरवार की और से भंडरा का भी आयोजन किया गया सीहोर (ईएमएस) । अयोध्या बजरंग सेना युवा मोर्चा द्वारा 7 दिसंबर को अयोध्या धाम में एक विशाल भगवा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। केया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय, राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर मिश्रा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, गोरक्षा प्रमुख विशाल ठाकुर, संदीप पटेल कोठारी, अजय मितवाल, लखनलाल परमार तथा जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकाली गई इस भगवा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयघोष करते हुए अयोध्या की पवित्र धरती पर वंदन किया। यात्रा के दौरान बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने गौ माता की पुनः प्रतिष्ठा, संरक्षण और संवर्धन को लेकर देशभर में जनजागरण चलाने का संकल्प लिया। भव्य शोभायात्रा के पश्चात सभी पदाधिकारी भगवान श्रीरामलाल के दरबार पहुँचे, जहां विशेष प्रार्थना कर यह मांग रखी गई की गौ माता को राज्य माता एवं राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म और सनातन परंपरा की आत्मा हैं। राष्ट्र की आत्मिक शक्ति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ संरक्षण की भूमिका को देखते हुए गौ माता को सर्वोच्च दर्जा मिलना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा, गोरक्षा अभियान और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। राहुल मालवीय/12 दिसंबर2025