राज्य
12-Dec-2025


हाथरस (ईएमएस)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हाथरस ने जानकारी दी है कि जनपद स्तरीय युवा उत्सव–2025 का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा किया जा रहा है।युवा उत्सव में जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी निर्धारित 07 विधाओं डिक्लेरेशन, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन तथा साइंस मेला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों को अपने वाद्ययंत्र और संगतराश साथ लाना अनिवार्य होगा। चयनित कलाकार मंडल स्तरीय युवा उत्सव में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक सभी कलाकार 16 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में अपना फोटो एवं आधार कार्ड लेकर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम प्रभारी गौरव कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से मोबाइल नंबर 8445327490 पर संपर्क किया जा सकता है। ईएमएस / 12 दिसम्बर 2025