राज्य
12-Dec-2025


हाथरस (ईएमएस)। सासनी–जलेसर रोड स्थित गांव किशनगढ़ी में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में बैंक मित्र बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हाल ही में बैंक मित्र प्रशिक्षण बैच का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। बैंक मित्र बैच का उद्घाटन उप श्रम आयुक्त (स्वरोजगार) और एलडीएम राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल युवाओं को रोजगार देगा, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा।केंद्र के निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण ने ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और उनमें नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग तथा युवाओं की मेहनत व कौशल प्रशिक्षण के बल पर आज ग्रामीण युवा उद्यमी और आत्मनिर्भर बन रहा है।निदेशक ने युवाओं से अपील की कि वे केंद्र में आकर प्रशिक्षण प्राप्त करें और स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के दौरान अतिथि, प्रशिक्षक तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। ईएमएस / 12 दिसम्बर 2025