राज्य
12-Dec-2025


बड़वानी (ईएमएस)। जिलें में भारतीय कपास निगम लिमिटेड शाखा इंदौर द्वारा खरीफ वर्ष 2025 अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास की खरीदी की जा रही है । जिले में वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास फसल का पंजीयन 15112 किसानों द्वारा कराया गया है एवं 6990 किसानों द्वारा कपास फसल का विक्रय किया गया है । जिले के शेष पंजीकृत किसानों हेतु स्लॉट बुकिंग की अवधि एक माह के लिए बढाई गई है । प्रतिदिन स्लॉट बुकिंग कराकर अपनी कपास फसल का विक्रय कर सकतें है । अतः इच्छुक किसान भाईयों से अपील की जाती है कि कपास फसल विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डीयों, सी.एस.सी सेन्टर एवं एन्ड्रारईड मोबाईल से कृषक स्वंयं किसान एप के माध्यम से स्लॉट बुकिंग करा सकते है, एवं अपनी कपास फसल का विक्रय कर सकते है । ईएमएस / 12 दिसम्बर 2025