ट्रेंडिंग
13-Dec-2025
...


सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बने उनके प्रस्तावक लखनऊ,(ईएमएस)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का यूपी भाजपा का नए अध्यक्ष बनाना करीब-करीब तय हो चुका है। नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा शनिवार दोपहर 3 बजे तक थी। इस दौरान मोदी-शाह के करीबी चौधरी के अलावा कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इसके बाद ये माना जा रहा हैं कि उनका अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके पहले पंकज चौधरी ने भाजपा कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित 10 नेताओं ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। अब रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर देने वाले है। इसके पहले योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए नए प्रदेश अध्यक्ष का खुलासा किया था। मंत्री सिंह ने कहा था कि, वे 7 बार सांसद रहे हैं। वे अपने समाज में भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाई है। चयन होने के बाद हम नाम बताएंगे। तब भी स्वतंत्र देव का स्पष्ट इशारा पंकज चौधरी की तरफ था। इसके पहले दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर जब पंकज चौधरी से पूछा गया,तब कुछ देर के लिए उन्होंने सस्पेंस बढ़ा दिया था। चौधरी ने कहा कि अभी पार्टी दफ्तर जा रहा हूं, बाद में पता चलेगा। पंकज चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से हैं। वे महाराजगंज से 7 बार के सांसद हैं। ओबीसी के कुर्मी बिरादरी से आते हैं। बता दें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी 2025 को होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव, तब कभी यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला लटकता चला गया। आशीष दुबे/ 13 दिसंबर 2025