राष्ट्रीय
15-Dec-2025


नई दिल्ली,(ईएमएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहूदी पर्व हनुक्काह की लोगों को शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की, कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति लेकर आए। गौरतलब है कि यहूदी पर्व हनुक्काह आठ दिनों का प्रकाश पर्व है, जो ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ बगावत के दौरान यरूशलम में पवित्र मंदिर की पुनर्स्थापना की याद में मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को टैग करते हुए एक पोस्ट किया और कहा, कि हनुक्काह की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग। इजराइल और दुनियाभर में हनुक्काह का जश्न मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि यह हनुक्काह सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति लेकर आए। हिदायत/ईएमएस 15दिसंबर25