क्षेत्रीय
15-Dec-2025
...


पटना, (ईएमएस)।‎ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य कार्यालय पटना में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए मंगनी लाल मंडल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे और बरदोली के किसानों को संघर्ष की एक नई दिशा दी थी। लौह पुरुष ने अपने स्पष्ट कड़े और बेबाक निर्णय से देश की एकता को मजबूत किया था। वह छोटी रियासतों के खिलाफ थे, उन्होंने करीब 610 रियासतों को एक कर वर्तमान भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरूण कुमार यादव, पूर्व विधायक मनोज यादव, डॉ.अनवर आलम, मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, भाई अरुण कुमार, ई अशोक यादव, डॉ.प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेडकर, संजय यादव, कुमर राय, विजय कुमार यादव, हरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप मेहता, राजेश पाल, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, प्रियरंजन ठाकुर, शकुंतला प्रजापति, नीलम देवी, मीरा यादव, रामेश्वर वर्मा, ममता अम्बषठा, मुन्नी माधवी, संगीता कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। संतोष झा- १५ दिसंबर/२०२५/ईएमएस