अंतर्राष्ट्रीय
15-Dec-2025


तेहरान,(ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी पर्व हनुक्का मनाते वक्त दो आंतकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तब सिडनी के बोंडाई बीच पर त्यौहार के चलते एक कार्यक्रम ऑर्गेनाइज किया गया था। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। जबकि करीब 30 लोग घायल हैं। जहां पर यह हमला हुआ वहां सिडनी ऑस्ट्रेलिया के राज्य न्यू साउथ वेल्स यानी एनएसडब्ल्यू की राजधानी है। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही एक संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई। वहीं दूसरा शूटर गंभीर हालत में है। एक रिपोर्ट में चश्मदीदों के हवाले से बताया गया है कि समुद्री तट पर यह फायरिंग करीब 10 मिनट तक चली जिससे तट पर मौजूद लोग घबरा कर रेत आसपास की सड़कों और पार्कक्स की ओर भागने लगे। एक चश्मदीद ने कहा मैं घर जाने की तैयारी कर रहा था। बैग पैक कर रहा था। चप्पल पहन ही ली थी। बस पकड़ने ही वाला था कि तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। हम सब घबरा गए और भागने लगे। चप्पल, सामान सब कुछ वहीं छूट गया। हम पहाड़ी की तरफ भागे। मैंने शायद 40 से 50 गोलियों की आवाज सुनी होंगी। इस आंतकी घटना पर ऑस्ट्रेलिया के प्राइम मिनिस्टर एंथनी अल्बानीज़ ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को चौंकाने वाली और बेहद दर्दनाक बताया है। पीएम अल्बनीज ने कहा, इमरजेंसी सर्विसेज मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू वर्क कर रही हैं। यह यहूदी विरोधी नफरत और आतंकवाद का एक बेहद बदतर काम है। जिसने हमारे देश के दिल पर हमला किया है। हमारे देश में इस तरह की नफरत, हिंसा और आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इस घिनौने और नफरत से भरे हिंसक काम के बीच भी राष्ट्रीय एकजुटता का एक पल उभरेगा। हालांकि, इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली अधिकारी ईरान को मुख्य संदिग्ध मान रहे हैं। वे किसी भी सरकार या हिजबुल्लाह, हमास और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से संभावित संबंधों की भी जांच कर रहे हैं। अल्बानीज़ ने इससे पहले मंगलवार को ही ईरान के साथ कूटनीतिक संबंधों को तोड़ दिया था। आशीष दुबे / 15 दिंसबर 2025