अंबरनाथ, (ईएमएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आगामी 20 दिसंबर को होने वाले अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को और धार देने के लिए अंबरनाथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आएंगे। भाजपा विधायक किसन कथोरे ने बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस की बैठक आज बुधवार को शाम 5 बजे अंबरनाथ पूर्व के गावदेवी मैदान में आयोजित की गई है। विधायक किसन कथोरे ने यह जानकारी अंबरनाथ पूर्व में भाजपा के संपर्क कार्यालय में पार्टी के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों, नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार तेजश्री करंजुले और नगरसेवक उम्मीदवारों को मार्गदर्शन करते हुए दी। इस दौरान उन्हें मार्गदर्शन करते हुए विधायक कथोरे ने सभी उम्मीदवारों को अपने प्रभाग की मतदाता सूची, उम्मीदवारों के पते और बाहर रहने वाले मतदाताओं की जानकारी अपडेट रखने का निर्देश दिया। उन्होंने उनसे यह भी अपील की कि वे मुख्यमंत्री की बैठक में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खास कोशिश करें। बहरहाल मुख्यमंत्री की मौजूदगी से बीजीपी के चुनाव प्रचार को ज़बरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। संतोष झा- १६ दिसंबर/२०२५/ईएमएस