इन्दौर (ईएमएस) स्कीम नं. 71 सेक्टर-ए रहवासी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें आशुतोष मोदी अध्यक्ष एवं गोविन्द गोयल सचिव मनोनीत हुए। वहीं संरक्षक मुकेश शर्मा, सह-संरक्षक संदीपसिंह गौड़, वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद्र शर्मा, निर्मलकुमार उपाध्याय, सह सचिव विनीत पान्डे, उपाध्यक्ष किर्ती पटेल, विकास जोशी, विजय बार्चे, कोषाध्यक्ष प्रभुचरण जायसवाल, सह-कोषाध्यक्ष आर.जी. पटेल निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कल्याणमल सोनी, सुरेश भण्डारी, राजेश खण्डेलवाल, अनिल चौधरी, भालचन्द्र चैतन्य, किशोर पटेल, रवि छपरवाल, अमित जैन, रोहित सिकची, जगदीश नागौरी, मुकेश खण्डेलवाल, भरत कैडिया, मयंक काबरा ने बधाई शुभकामनाएं दी। आनन्द पुरोहित/ 16 दिसंबर 2025