क्षेत्रीय
18-Dec-2025
...


- गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पीड़िता ने बच्ची को दिया भोपाल(ईएमएस)। शहर के उपनगर बैरागढ़ थाना इलाके में 11वीं की छात्रा के साथ एक युवक बीते करीब दो सालो से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की करतूत को खुलासा पीड़िता के गर्भवती होने पर हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गये जहॉ पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। वहीं आरोपी राजकुमार मालवीय निजी काम करता है। आरोपी युवक ने छात्रा से नजदीकियां बढ़ाते हुए पहले तो उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद रामकुमार ने छात्रा को झांसा दिया की वह उसके साथ शादी करेगा। नाबालिग उसके बहकावे में आ गई। बाद में 1 जनवरी 2023 को आरोपी पहली बार उसे बहाने से सीआरपी बैरागढ़ में ही एक स्थान पर अपने साथ ले गया और वहॉ जल्द शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। इसके बाद आरोपी लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बीते दिनो किशोरी की तबियत अधिक बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने आरोपी रामकुमार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य मामलो में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। जुनेद / 18 दिसंबर