इस्लामाबाद,(ईएमएस)। पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। सऊदी अरब ने मुल्ला मुनीर को देश का सबसे ऊंचा नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा है। यह सम्मान सऊदी अरब का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो विदेशी नेताओं और प्रमुख हस्तियों को मिलाता है। मुनीर इस समय सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं और यह सम्मान रॉयल डिक्री के तहत दिया। पाकिस्तानी सेना ने इन दोनों देशों के बीच गहरे भाईचारे का प्रतीक बताया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने ये तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निर्देश पर मैंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल मुनीर को हमारे सहयोग को बढ़ाने और सऊदी-पाकिस्तानी संबंधों को आगे बढ़ाने में उनके खास प्रयासों के लिए किंग अब्दुलअज़ीज़ मेडल ऑफ एक्सीलेंट क्लास से सम्मानित किया। इस मेहरबानी की वजह क्या है? सऊदी अरब का यह सम्मान कोई साधारण नहीं है। किंग अब्दुलअजीज मेडल सऊदी अरब का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार है, जो राजनयिक, सैन्य या रणनीतिक योगदान के लिए मिलता है। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच दशकों पुराने गहरे संबंध हैं। सऊदी अरब पाकिस्तान का बड़ा आर्थिक और सैन्य सहयोगी है। मुनीर की नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने सऊदी अरब की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर यमन संकट और क्षेत्रीय स्थिरता में। पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में तैनात रहते हैं और संयुक्त अभ्यास करते हैं। मध्य पूर्व में ईरान के बढ़ते प्रभाव और हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब पाकिस्तान को रणनीतिक साझेदार मानता है। मुनीर की रणनीतिक सोच और पाकिस्तानी सेना की पेशेवराना क्षमता की सऊदी नेतृत्व ने खुलकर तारीफ की। सऊदी अरब पाकिस्तान को अरबों डॉलर का कर्ज और निवेश देता है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सऊदी मदद अहम है। मुनीर की सऊदी यात्रा और रक्षा मंत्री से मुलाकात से साफ है कि दोनों देश रक्षा सहयोग बढ़ा रहे हैं। यह सम्मान मुनीर की व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर सऊदी नेतृत्व से अच्छे संबंधों का नतीजा है। मुनीर को यह सम्मान मिलना पाकिस्तान के लिए गर्व की बात है। इससे पाकिस्तानी सेना की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत होती है। आशीष दुबे / २२ दिसंबर 2025 -