22-Dec-2025
...


नगर निगम की समीक्षा बैठक जबलपुर, (ईएमएस नगर निगम अब शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर “मिशन मोड“ में नजर आ रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज निगम के छह महत्वपूर्ण विभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित कार्यों को गति देना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुँचाना रहा। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने 6 विभागों के कामकाज का विस्तृत ब्योरा लिया, जिसमें स्थापना विभाग, विधि विभाग, उद्यान, लोककर्म, अमृत और पी.एम. स्वानिधि योजना की समीक्षा कर निगमायुक्त ने ली प्रगति की जानकारी। बैठक को संबोधित करते हुए निगमायुक्त अहिरवार ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। निगमायुक्त ने कहा कि स्थाई कामों पर विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनता को लंबे समय तक सुविधा मिले। बैठक में निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों के कार्यों को पूर्ण पारदर्शी तरीके से गुणवत्ता पूरक पूर्ण कराएं। इस अवसर पर अपर आयुक्त, उपायुक्त एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे। शहबाज / 22 दिसंबर 2025/8.15