बिलासपुर (ईएमएस)। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश नेतृत्व में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के तहत वरिष्ठ पदाधिकारी विभूति भूषण पांडे को भोपाल क्षेत्र का सेवा प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद शहर जिला विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को प्रथम नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन में ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा और जोरदार जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया। स्टेशन परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। हस्तिनापुर में आयोजित केंद्रीय बैठक में संगठनात्मक क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए पांडे को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।शहर आगमन पर विभाग मंत्री राजीव शर्मा के नेतृत्व में जिला मंत्री विक्रांत केशरवानी सहित पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान पारंपरिक उत्सवी वातावरण देखने को मिला और रेलवे स्टेशन से शहर तक स्वागत जुलूस निकाला गया।इस अवसर पर प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, प्रांतीय सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रीति दुबे, जिला कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश गोयल, सुरक्षा प्रमुख राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 23 दिसंबर 2025