क्षेत्रीय
23-Dec-2025
...


- लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन तेज, जन आंदोलन की चेतावनी बिलासपुर (ईएमएस)। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन लगातार 30 वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र में चल रहे इस सांकेतिक आंदोलन को अरपांचल के युवा, ब्राह्मण समाज, छात्र संघ, बसपा, किसान संघ, कुर्मी समाज और सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारियों ने खुला समर्थन दिया। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी और आक्रोश देखने को मिला।अरपांचल के कांग्रेस नेता विनय पिंकू पांडे ने कहा कि बेलतरा क्षेत्र के गरीबों को वोट लेकर ठगा गया है। यह न्याय की लड़ाई है, जिसे मजबूती से लड़ा जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र गौरहा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कुछ लोग गरीबों को भूल गए हैं, जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। संविधान और अधिकारों की कही बात बसपा नेता अधिवक्ता देवकुमार कनेरी ने कहा कि संविधान हर गरीब को रहने का अधिकार देता है। गार्डन और कॉम्प्लेक्स के नाम पर उजाडऩे की साजिश चल रही है। छात्र संघ नेता विकास सिंह ठाकुर ने आंदोलन को आर-पार की लड़ाई बताते हुए पूर्ण समर्थन की घोषणा की।सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष मनीष सेंगर ने कहा कि लिंगियाडीह के बाद खमतराई, मोपका, चिंगराजपारा, बहतराई जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाया जा सकता है। युवा ब्राह्मण नेता प्रतीक तिवारी ने मकान तोडऩे का विरोध करते हुए युवाओं के साथ खड़े रहने की बात कही। महिलाओं का आक्रोश, महाधरना जारी आंदोलन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अनिश्चितकालीन महाधरना तब तक जारी रहेगा, जब तक न्याय नहीं मिलेगा। उनका आरोप है कि किस्तों में तोडफ़ोड़ की साजिश रची जा रही है और केवल लिंगियाडीह को ही टारगेट किया जा रहा है। जन आंदोलन बनाने का ऐलान गौ सेवा, किसान संगठनों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि यह कार्रवाई नहीं रुकी तो आने वाले समय में इसे बड़ा जन आंदोलन बनाया जाएगा। आंदोलन में कांग्रेस, बसपा, समाजिक संगठनों के नेताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 23 दिसंबर 2025