राज्य
23-Dec-2025


भोपाल/ रतलाम (ईएमएस)। रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डायल-112 जवानों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में बीती शाम 5 बजे सूचना मिली की रतलाम जिले थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में ग्राम इस्लामनगर में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है। खबर मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक योगेश सेनी एवं पायलेट दीपेंद्र भाटी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बाइक चलाते समय अचानक अनियंत्रित हो जाने से चालक गिरकर घायल हो गया है।जवानों ने तुरंत ही एफआरवी वाहन की मदद से घायल को शासकीय चिकित्सालय जावरा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की समय रहते की गई कार्यवाही से घायल को समय पर उपचार मिला। जुनेद / 23 दिसंबर