भोपाल/ उज्जैन(ईएमएस)। उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार 36 वर्षीय महिला अपने घर का रास्ता भटक गई। खबर मिलने पर डायल-112 जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसके परिजनो को तलाश कर उनके सुपूर्द किया। जानकारी के मुताबिक राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में मंगलवार 22-23 दिसंबर की दरम्यानी देर रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली की उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र में शाही दरवार होटल के पास एक मानसिक रूप से बीमारी 36 वर्षीय महिला मिली है,जो अपने घर की राह भटक गयी है। सूचना मिलने पर नीलगंगा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र शर्मा एवं पायलेट विकास ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक 36 वर्षीय महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है,और परिजन के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है। डायल-112 जवानों द्वारा कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफआरवी वाहन से लेकर आस-पास के इलाको में उसके परिजन की तलाश शुरु की गई। आखिरकार काफी प्रयासो के बाद पीड़ित महिला के परिवार की जानकारी राजेंद्र नगर दाल मिल के पास मिली। जवानों द्वारा मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पीड़ित महिला के पति को बुलाया गया, पीड़ित महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके पति के सुपुर्द किया। महिला के परिवार वालो द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया। जुनेद / 23 दिसंबर