टी20 विश्कप कप सहित कई अन्य मुकाबलों में टीम को मिलेगी चुनौती मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम का इस साल काफी व्यस्त कार्यक्रम है। भारतीय टी को इसमें टी20 विश्वकप से लेकर एकदिवसीय और टेस्ट सीरीज खेलनी हैं जिसमें टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदानों के साथ ही विदेशी मैदानों पर भी खेलना होगा जिसमें उसके प्रदर्शन की कड़ी परीक्षा होगी। भारतीय टीम का प्रदर्शन गत वर्ष मिला जुला रहा था। उसमें टीम ने टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट में सफलता हासिल की थी पर टेस्ट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। साल 2025 में भारतीय टीम ने जहां चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीते थे। वहीं उसे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। साल 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत व्यस्त रहा। अब इस साल भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के साथ सीरीज से सत्र की शुरुआत करेगी। इस साल भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती टी-20 विश्वकप बरकरार रखना रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2026 का कार्यक्रम जनवरी 2026: न्यूजीलैंड का एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरा 11 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, पहला एकदिवसीय (वडोदरा)। 4 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, दूसरा एकदिवसीय (राजकोट)। 18 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, तीसरा एकदिवसीय (इंदौर)। 21 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, पहला टी20 (नागपुर)। 23 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, दूसरा टी20 (रायपुर)। 25 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 (गुवाहाटी)। 28 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, चौथा टी20 (विशाखापत्तनम)। 31 जनवरी: भारत और न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 (तिरुवनंतपुरम)। फरवरी-मार्च 2026: टी20 विश्व कप 7 फरवरी: भारत और यूएसए (मुंबई) 12 फरवरी: भारत और नामीबिया (दिल्ली) 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो) 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड (अहमदाबाद) 21 फरवरी से 1 मार्च: सुपर 8 मैच (यदि टीम क्वालीफाई करती है) 5 मार्च: सेमीफाइनल (मुंबई) 8 मार्च: फाइनल (अहमदाबाद) अप्रैल-मई 2026: इंडियन प्रीमियर लीग) 26 मार्च - 31 मई: आईपीएल 2026 का आयोजन जून 2026: अफगानिस्तान का भारत दौरा इस दौरे में 3 एकदिवसीय और 1 टेस्ट मैच खेला जाएगा जुलाई 2026: भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई - 11 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की श्रृंखला (चेस्टर-ले-स्ट्रीट, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल, और साउथेम्प्टन)। 14 जुलाई - 19 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज (बर्मिंघम, कार्डिफ, और लॉर्ड्स, लंदन)। अगस्त 2026: भारत का श्रीलंका दौरा (2 टेस्ट)। सितंबर 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20, जापान में एशियाई खेल और वेस्टइंडीज का भारत दौरा (3 एकदिवसीय, 5 टी20)। अक्टूबर-नवंबर 2026: भारत का न्यूजीलैंड दौरा (2 टेस्ट, 3 एकदिवसीय)। दिसंबर 2026: श्रीलंका का भारत दौरा (3 एकदिवसीय, 3 टी20)। गिरजा/ईएमएस 01 जनवरी 2026