एमपी में झगड़े और सड़क हादसो के 422 मामले, पॉच सौ अधिक लोग पहुचें अस्पताल भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश में 31 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे से 1 जनवरी 2026 दोपहर 12 बजे तक 422 सड़क हादसे हुए और 112 लोग लड़ाई-झगड़े में घायल हुए। सड़क हादसो और झगड़े की चपेट में आये 534 लोगों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। यह आंकड़े एम्बुलेंस 108 ने 1 जनवरी को दोपहर 2 बजे जारी किए। नए साल के मौके पर प्रदेश में 422 सड़क हादसे दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा मामले प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए हैं। आंकड़ो के अनुसार राजधानी में इस दौरान 23 हादसे हुए। इसमें सबसे ज्यादा केस नर्मदापुरम रोड के हैं। घायलो को इलाज के लिए एम्स और हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। भोपाल में मारपीट और झगड़े की आधा दर्जन घटनायें सामने आई। इन मामलों में भी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं राजधानी भोपाल के सरकारी अस्पतालों में 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित 62 मामलों में घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे। - राजधानी में हुई यह घटनाये राजधानी में नए साल के जश्न के बीच पांच सड़क हादसे हुए और घायलों की रात अस्पताल में गुजरी। जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा के अन्ना नगर में विनोद के ऑटो को कार चालक ने टक्कर मार दी मामूली चोट आने पर उसका इलाज अस्पताल में कराया गया और फिर प्रकरण दर्ज किया गया। उधर पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारे के पास डॉक्टर अश्विनी अशोक राउत की कार को बस ने टक्कर मार दी थी। उनका मेडिकल कराने के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा तलैया थाना क्षेत्र में हाथी खाना में निहार सिंह को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निहाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छोला मंदिर में भानपुर ब्रिज के पास आशुतोष मीणा को बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा चूनाभट्टी में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने रितिक पटेल की शिकायत कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जुनेद / 1 जनवरी