इन्दौर (ईएमएस) 69वी राष्ट्रीय शालेय कुराश स्पर्धा के 17 वर्ष से कम बालक वर्ग में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 3 रजत, 9 कांस्य सहित कुल 15 पदक प्राप्त करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। सराहनपुर में आयोजित इस स्पर्धा में अरमान खान. लक्ष्य चौहान, दिलीप मांझी, रजत पदक वंश, कुशाग्र व्यास, भरत रजक तथा कांस्य पदक हासिम खान, खुशबू कुशवाह, आर्ना तिवारी, आरना शर्मा, शौर्य नागपाल, विजिता सेलुकर, मोहित मिश्रा, हर्ष परिहार, अफजल पटेल ने पदक जीते । खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर विधायक और मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, विवेक स्वामी, राहुल व्यास, कैलाश बाथम, घनश्याम करोले, अनिल कुमार गुप्ता, भास्कर निंबोलकर, विक्रम दांगी, महेश पुरोहित ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। आनन्द पुरोहित/ 02 जनवरी 2026