लेख
05-Jan-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे तिथि तीज, मंगलवार, अश्लेषा नक्षत्रे, प्रीत योगे, विवकरणे, कर्क की चंद्रमा, भद्रा 12/54 मूल प्रारंभ रात्रि, श्री गणेश चौथ व्रत, चंद्रोदय रात्रि 8.35 सर्वार्थ सिद्ध योग 22/14 अमृत सिद्ध योग तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, कम्प्यूटर इंजीनियर, तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिपिक वैâशियर होगा। मेष राशि :- मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिये, कुटुम्ब की समस्या में समय बीतेगा। वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो अपने किये पर पछताना पड़ेगा, ध्यान रखें। मिथुन राशि :- मानसिक कार्यों में सफलता से संतोष, धन लाभ, बिगड़े कार्य बनेंगे, ध्यान दें। कर्क राशि :- विरोधी वर्ग का समर्थन फलप्रद हो तथा शुभ कार्यों के योग अवश्य ही बनेंगे। सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहे, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में रहे, कार्य बनेंगे। कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि होगी, धन लाभ तथा आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से समर्थन प्राप्त होगा तथा रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे, ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- धन लाभ, कार्यकुशलता से संतोष, पराक्रम एवं समृद्धि के योग बनेंगे। धनु राशि :- स्त्री-शरीर कष्ट, चिन्ता, विवादग्रस्त होने से बचिये, कार्य बनने के योग बनेंगे। मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य मिलेगी। कुंभ राशि :- कार्य-व्यवसाय में उत्तेजना, धन का व्यय एवं शक्ति निष्फल अवश्य होगी। मीन राशि :- समृद्धि के साधन जुटायें, इष्ट-मित्र सुखवर्धक होंगे, समय का ध्यान रखें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका