मुंबई (ईएमएस)। फैंस के लंबे इंतजार के बाद भोजपूरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया गाना बुलबुल 2 जनवरी की सुबह रिलीज हो गया। गाने में खेसारी अपनी बुलबुल की कोमलता को लेकर रोमांटिक अंदाज में बातें करते दिख रहे हैं। बुलबुल गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने तैयार किया है। गाने में खेसारी के साथ नीलम गिरी ने लव रोमांटिक अंदाज में परफॉर्म किया है, जहां वह खेसारी के दिल की बुलबुल बनकर नजर आ रही हैं। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने में खूब जम रही है और नीलम गिरी की अदाएं गाने की खासियत बढ़ा रही हैं। फैंस ने गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह दिखाया। रिलीज होते ही गाने को 1 घंटे के अंदर 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। यूजर्स ने गाने की तारीफ में कमेंट किया, साल का पहला गाना हो तो ऐसा, बवाल पे बवाल सॉन्ग आ रहा है, और एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या बवाल सॉन्ग दिया है, बाबा रे। जनता पागल हो रही है। ये गाना सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इससे पहले बुलबुल का टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस में गाने की उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। साल 2026 का यह पहला गाना खेसारी लाल यादव की रोमांटिक शैली को दर्शाता है और उनके फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। खेसारी ने बीते साल भी कई हिट गाने दिए थे। उनका पिछला रिलीज़ सॉन्ग वो हिलाएगी कमर न्यू ईयर में साल के आखिरी दिन आया था, जिसमें उनके साथ रिया शारदाना थीं। यह पार्टी सॉन्ग अपने कैची म्यूजिक और हटकर लिरिक्स के कारण खूब चर्चित हुआ था। सुदामा/ईएमएस 05 जनवरी 2026