क्षेत्रीय
07-Jan-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने साधु संतों के साथ शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित और संचालित बूचड़खानों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करते प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर संतों की मौजूदगी में हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिहायशी इलाके या पवित्र क्षेत्र में बूचड़खानों का संचालन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही दरी बिछाकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरु कर दिया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन में मुख्य मांगें- बूचड़खाने को तत्काल प्रभाव से बंद या स्थानांतरित किया जाए। क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाए। अवैध रुप से चल रहे मांस विक्रय केंद्रों पर सख्ती से रोक लगाई जाए है। हालांकि प्रदर्शन और घेराव की सूचना पर प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। आनन्द पुरोहित/ 07 जनवरी 2026