राज्य
10-Jan-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विधानसभा में गंदे पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठा। मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने 30-50 साल पुरानी पाइपलाइनों और सीवर ओवरफ्लो को समस्या का कारण बताया। उन्होंने आप सरकार पर 10 साल से काम न करने का आरोप लगाया। पूर्वी, मध्य और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाके इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, दिल्ली की गंदे जलापूर्ति का मामला केवल मालवीय नगर तक सीमित नहीं है। पूर्वी दिल्ली की बात करें तो पटपड़गंज के मंडावली स्कूल ब्लाक, चंद्र विहार, इंदिरा काॅलोनी जैसे इलाकों में गंदे पानी की बहुत बड़ी समस्या है। इसी प्रकार की स्थिति पूर्वी दिल्ली के ही मयूर विहार फेस 2 और फेस 3, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, पांडव नगर, चिल्ला गांव, योजना विहार और आनंद विहार, जाफराबाद, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री पार्क, भगवानपुर खेड़ा, वेस्ट अंगद नगर, राम नगर एक्सटेंशन और जगजीवन नगर जैसे इलाके गंदे पानी से जूझ रहे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जनवरी /2026