12-Jan-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट (डब्ल्यूपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाकर 32 रन बनाने के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। इसी के साथ ही सोफी डब्ल्यूपीएल में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गयी हैं। उन्होंने इस ओवर में कुल 32 रन बनाये इससे ये लीग का सबसे महंगा ओवर बन गया है। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन की आक्रामक बल्लेबाजी से अच्छी शुरुआत की। सोफी ने केवल 25 गेंदों में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए। ये लीग इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा है। वहीं इससे पहले दीप्ति शर्मा ने साल 2025 में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ही ओवर में 28 रन बनाये थे। वहीं एक ही ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी तनुजा कंवर हैं। तनुजा ने , साल 2023 में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ही ओवर में 27 रन बनाये थे। इस मैच का पावरप्ले डब्ल्यूपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा पावरप्ले था। इससे पहले साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में ही 87 रन बना दिये थे। गिरजा/ईएमएस 12जनवरी 2026