12-Jan-2026
...


वडोदरा (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही एकदिवसीय में अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं। विराट ने इस मैच में पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाकर 93 रन बनाये पर वह शतक नहीं बना पाये। विराट ने इस मैच में 25 रन बनाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट में सबसे तेज 28000 रन पूरे किये। विराट ने सबसे कम पारियों में ये आंकड़ा हासिल कर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने सचिन, रिकी पोंटिंग और जो रूट के विशेष्ट क्लब में जगह बना ली है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन हजार से अधिक रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने कीवी टीम के सामने 71 पारियों में 3020 रन बनाये हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। उन्होंने 80 पारियों में 3345 रन जोड़े। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 77 पारियों में 3145 रन जबकि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट ने 71 पारियों में 3097 रन बनाये हैं। सूची में चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 पारियों में 3071 रन बनाये हैं। गिरजा/ईएमएस 12जनवरी 2026