वडोदरा (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां पहले ही एकदिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 301 रनों का लक्ष्य हासिल कर एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने 49 ओवर में ही 301 रन बना दिये। इसी के साथ ही भारतीय टीम एकदिवसीय क्रिकेट में 20वीं बार 300 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने वाली पहली टीम बन गयी है। इससे पहले विश्वप में कोई भी टीम 15 बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर पाई है। भारतीय टीम की ओर से महान बल्लबाज विराट कोहली की अहम भूमिका रही। विराट ने 93 रन बनाये। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रनों के लक्ष्य को पाने का रिकार्ड भी भारतीय टीम के नाम है। भारतीय टीम ने 20वीं बार ये आंकड़ा हासिल किया है। वहीं इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। उसने , 15 बार एकदिवसीय में 300 से अधिक का लक्ष्य हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिय ने 14 बार 300 से अधिक लक्ष्य को हासिल किया है और वह तीसरे जबकि पाकिस्तान ने 12 बार ये लक्ष्य हासिल किया है। इस प्रकार वह चौथे और 11 बार लक्ष्य हासिल करने के साथ ही न्यूज़ीलैंड पांचवे नंबर पर है। ईएमएस 12 जनवरी 2026