राज्य
12-Jan-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सिद्धिविनायक हीलिंग सेंटर, समाज कल्याण एवं जन स्वास्थ्य संस्था, इंदौर द्वारा अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निराश्रित बुजुर्गो के लिये एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित गया, जिसमे चिकित्सक नगर गरीब बस्ती के लोगों को आमंत्रित किया गया। इस शिविर में लाभर्थियों को स्वस्थ रहने के सामान्य नियम बताये गए। उनका स्वास्थ्य परिक्षण ( ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर लेबल, ऑक्सीजन लेबल, पल्स रेट इत्यादि )किया गया। उन्हें स्वाल्पहार करवाया गया और अंत में उन्हें कम्बल भेंट किये गए। संस्था के अध्यक्ष डॉ शब्बीर दुबे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बस्ती के लोगों को स्वस्थ रहने के सामान्य नियम बताये। उन्होंने बताया कि आज के इस भागम-भाग वाले युग में स्वयं को स्वस्थ रखना अत्यंत ही मुश्किल है। आज समाज का हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी असाध्य बीमारी से ग्रस्त है। लेकिन कुछ सामान्य से उपाय अपना कर हम स्वयं को और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैँ। ये सामान्य से नियम इस तरह है- पानी उबाल कर पीना, खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद हाथ साबुन से धोना , नियमित नाख़ून काटते रहना , बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू और शराब का सेवन नहीं करना , गर्भवती महिलाओं को नियमित चेकअप करवाना, योग एवं सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास इत्यादि। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था की कोषाध्यक्ष एडवोकेट रचना दुबे ने महिलाओं का शुगर लेबल तथा ब्लड प्रेशर चेक किया। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सक नगर गरीब बस्ती के सभी लाभर्थियों का आभार दीनदयाल दुबे, राजेश अग्रवाल, गगन सिंह एवं दुर्गा सिंह ने माना। आनन्द पुरोहित/ 12 जनवरी 2026