क्षेत्रीय
12-Jan-2026
...


पाॅलीहाउस गुलाब की सफलता: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृषक को कलेक्टर ने किया सम्मानित अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में गुना जिले की चमक, कट फ्लावर श्रेणी में दोनों प्रथम पुरस्कार गुना (ईएमएस)। भोपाल में 10 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी भोपाल में देशभर से विभिन्न श्रेणियों के लगभग 3000 उत्कृष्ट गुलाब सैंपल प्रदर्शित किए गए। इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में गुना जिले से कुल 11 सैंपल भेजे गए, जिनमें पॉलीहाउस रोज (कट फ्लावर श्रेणी) में गुना जिले को दोनों प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए। ग्राम टकनेरा निवासी प्रगतिशील कृषक अनिमेष श्रीवास्तव के पॉलीहाउस से 7 विभिन्न रंगों के गुलाब सैंपल प्रदर्शनी में शामिल किए गए थे। इसके अतिरिक्त विष्णु धाकड़, अम्बर लुम्बा, अतुल लुम्बा एवं नर्मदा शंकर भार्गव के पॉलीहाउस से एक-एक सैंपल राष्ट्रीय स्तर की इस प्रदर्शनी में भेजे गए। उक्त उल्लेखनीय उपलब्धि पर आज गुना में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन एवं उप संचालक उद्यान के.पी.एस. किरार ने कृषक अनिमेष श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि गुना जिले में संरक्षित खेती, पॉलीहाउस तकनीक एवं उन्नत पुष्प उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। सीताराम नाटानी