क्षेत्रीय
13-Jan-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। शासन द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र अशोकनगर में सोमवार को वार्ड क्रमांक 15 रघुनाथ धाम मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज मनोरिया नगर पालिका अध्यक्ष एवं रीना मनोज शर्मा उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की 106 सेवाओ संबंध में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास की अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही पार्षद विपिन शिवहरे गोपाल ओझा, धर्मेंद्र रघुवंशी, मनोज शर्मा, सतपाल लोधी उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 13 जनवरी 2026