अंतर्राष्ट्रीय
14-Jan-2026
...


लंदन (ईएमएस)। दुनिया में जब बात शाही शानो शौकत और राजसी ठाठ की आती है, तो थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न का कोई मुकाबला नहीं है। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल किसी भी अरबपति को हैरान कर सकती है। यही वजह है कि उन्हें दुनिया का सबसे अमीर राजा माना जाता है। थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न एक नाम राजा राम भी है। राजा राम की कुल संपत्ति का अनुमान करीब 50 अरब डॉलर, यानी लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये लगाया जाता है। उनकी संपत्तियों की देखरेख क्राउन प्रॉपर्टी ब्यूरो करता है, जिस पर साल 2018 में राजा ने खुद नियंत्रण हासिल कर लिया था। इसके बाद से यह संस्था सीधे राजा के अधीन काम करने लगी। पूरे थाईलैंड में फैली उनकी संपत्तियों से हर साल हजारों करोड़ रुपये की आमदनी होती है, जो उनकी अपार दौलत की एक बड़ी वजह है। राजा राम की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनकी जमीनें और उनसे मिलने वाला किराया है। एक अनुमान के अनुसार, उनके पास करीब 6,560 हेक्टेयर, यानी 16,210 एकड़ जमीन और उससे जुड़ी संपत्तियां हैं। इन जमीनों पर बनी 40 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टीज से किराये के समझौते किए गए हैं। इनमें से करीब 17 हजार प्रॉपर्टी सिर्फ बैंकॉक में हैं, जिनमें होटल, कॉमर्शियल बिल्डिंग, महल और रिजॉर्ट शामिल हैं। इनसे होने वाली आय हर साल हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। इसके अलावा राजा राम की कमाई का दूसरा बड़ा स्रोत उनकी कारोबारी हिस्सेदारी है। उनके पास थाईलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक सियाम कॉमर्शियल बैंक में करीब 23 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही देश के प्रमुख औद्योगिक समूह सियाम सीमेंट ग्रुप में भी उनकी करीब 33 फीसदी हिस्सेदारी है। इन दोनों कंपनियों से होने वाली आय उनकी संपत्ति को लगातार बढ़ाती रहती है। राजा राम की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो यह किसी सपने से कम नहीं लगती। उनके पास इतनी प्रॉपर्टी हैं कि अगर वह रोज एक अलग संपत्ति में रात बिताएं, तो भी करीब 47 साल तक एक ही जगह दोबारा नहीं जाना पड़ेगा। उनके निजी बेड़े में 38 प्राइवेट जेट और विमान हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। शाही महलों में 300 से ज्यादा लग्जरी कारें मौजूद हैं, जिनमें रोल्स रॉयस, बेंटले और मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास सोने की 52 शाही नावें, हीरे-जवाहरात और बेशकीमती आभूषणों का विशाल संग्रह भी है, जो उनकी शाही अमीरी को और भी खास बनाता है। वर्तमान में दुनिया का धनी शख्स अमेरिकी उदयोग पति एलनमस्क को माना जाता है लेकिन शानो शौकत के मामले में थाइलैंड के राजा राम का कोई मुकाबला नहीं है। सुदामा/ईएमएस 14 जनवरी 2026