क्षेत्रीय
14-Jan-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस) शासन द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के अंतर्गत सारंगपुर ब्लॉक में खो-खो सहित विभिन्न खेलों की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री करण सिंह भिलाला एवं श्री मनीष शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सारंगपुर ब्लॉक से चयनित खिलाड़ियों को संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मीला डावर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा जिले में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाने का संदेश देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। खो-खो संघ राजगढ़ के सचिव श्री भारत भेरवे ने बताया कि सारंगपुर ब्लॉक में खो-खो, पिट्टू, बैडलेफ्टिंग, हॉकी, रस्साकसी एवं मल्लखंब खेलों का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 13 से 15 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 18 से 19 जनवरी, 2026 तक राजगढ़ में संपन्न होंगी। निखिल कुमार (राजगढ़)14/1/2026