क्षेत्रीय
14-Jan-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। श्री मरीमाई माता पूजा महोत्सव समिति, दुर्गा पंडाल कंस्ट्रक्शन कॉलोनी द्वारा इस वर्ष माता पूजा महोत्सव का 20वां वर्ष श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित समिति की बैठक में पूजा आयोजन की तिथियों की घोषणा की गई। कोषाध्यक्ष जी रविखन्ना ने बताया कि 2 मई को राटा पूजा , 4 मई को माता जी का आगमन तथा 10 मई को विसर्जन किया जाएगा।बैठक के प्रारंभ में समिति के दिवंगत अध्यक्ष विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सचिव एन. मनोहर राव ने कहा कि स्वर्गीय विजय सिंह के मार्गदर्शन में ही वर्षों से माता पूजा का सफल आयोजन होता रहा है और उनके निधन से समिति को अपूरणीय क्षति हुई है। अजय सिंह को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी बैठक में सचिव द्वारा विजय सिंह के बड़े भाई अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा गया, जिसे समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विजय सिंह द्वारा स्थापित परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए माता पूजा को और अधिक भव्य स्वरूप देने का प्रयास करेंगे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 14 जनवरी 2026