क्षेत्रीय
14-Jan-2026


खरगोन (ईएमएस)। निमाड़ में महिला हॉकी के प्रसार और प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए आयोजित स्व. सरदार मनमोहन सिंह चावला स्मृति अखिल भारतीय महिला हॉकी स्पर्धा के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजक निमाड़ महिला हॉकी एकेडमी अध्यक्ष मनजीतसिंह चावला ने बताया कि जिलेभर में महिला हॉकी के विकास के लिए अखिल भारतीय आमंत्रित महिला हॉकी स्पर्धा के आठवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। कोच इकबाल खान ने बताया कि दूसरे दिन सुबह के सेशन में पहला मैच डीएच, नीमच और शिवपुरी कोलारस के बीच खेला गया। जिसमें शिवपुरी कोलारस मुस्कान, शिवांशी, मुस्कान कुमारी और सलीना ने एक-एक गोल कर टीम को 4 - 0 से विजय दिलाई। वहीं अगला मैच हिसार हरियाणा और निमाड़ एकेडमी खरगोन के बीच खेला गया। जिसमें हिसार की आरती और इशिका ने एक-एक गोल कर हिसार टीम को 2-0 से विजय दिलाई। इस दौरान क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा, कोच रसीद खान, महिला अकादमी सचिव अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। ईएमएस/नाजिम शेख/14 जनवरी 2026