पाश्र्वनाथ मंदिर में जैन मुनियों के विहार का जैन धर्मावलंबी ले रहे लाभ खरगोन (ईएमएस)। दिगम्बर जैन मुनियों का विहार इन दिनों निमाड़ क्षेत्र में चल रहा हैं। नगर में शीतकालीन शिविर के तहत् पूज्य जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित मुनिश्री 108 अक्षय सागर महाराज इन दिनों संघस्थ मुनिश्री 108 निराकुलसागर महाराज एवं क्षुल्लक 105 तत्त्वार्थसागर के साथ पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर टैगोर पार्क खरगोन में विराजमान हैं। सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने बताया कि शीतकालीन शिविर के तहत् मुनिश्री 108 अक्षयसागर महाराज प्रतिदिन प्रात: 8. 30 बजे से छहढाला पर विशेष प्रवचन दे रहे हैं, श्रावक-श्राविकाएं दोपहर में स्वाध्याय एवं सायंकाल में मुनिश्री 108 निराकुलसागर महाराज की विशेष कक्षाओं का भी लाभ ले रहे है। जैन धर्मालुओं द्वारा प्रतिदिन मुनिश्रीयों की आहारचर्या को लेकर भी विशेष उत्साह है। आहार हेतु घर- घर चौके लगाए जा रहे है। सकल दिगम्बर जैन समाज के सचिव आशीर्वाद जैन ने बताया कि सरस्वताचार्य 108 देवनंदी गुरुदेव के परम शिष्य मुनिश्री 108 जयकीर्ति महाराज का खरगोन नगर आगमन हुआ। नगर के जैन जिनालयों के दर्शन उपरांत सिद्ध क्षेत्र ऊन पावागिरी के लिए विहार किया। उल्लेखनीय हैं कि मुनिश्री जयकीर्ति जी को जैन रामायण के लिए ख्याति अर्जित हैं। इस दौरान मुनिश्री 108 अक्षयसागर जी महाराजए मुनिश्री 108 निराकुलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 जयकीर्ति जी महाराज साण् से जैन प्रबुद्ध मंच के विवेक जैनए शैलेश जैनए जितेंद्र जैनए आशीर्वाद जैन ने भेंट कीए मुनिश्रियों ने मंच की गतिविधियों को सकल जैन समाज की एकता के लिए सामयिक निरूपित करते हुए अपने अपने आशीर्वचन प्रदान किए। ईएमएस/नाजिम शेख/14 जनवरी 2026