व्यापार
14-Jan-2026


मुंबई(ईएमएस)। शेयर बाजार में बुधवार 14 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 67 अंक की गिरावट रही। ये 25,666 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त रही। आज ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बढ़त रही। एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.65 प्रतिशत ऊपर 4,723 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.48 प्रतिशत ऊपर 54,341 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.56 प्रतिशत ऊपर 26,विनोद उपाध्याय / 14 जनवरी, 2026 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत नीचे 4,126 पर बंद हुआ। 13 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.80 प्रतिशत गिरकर 49,191 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.10 प्रतिशत गिरा। एसएंडपी 500 में 0.19 प्रतिशत की गिरावट रही। विनोद उपाध्याय / 14 जनवरी, 2026