14-Jan-2026
...


-आर्टिफिशियल लिंब कैंप, लाभ उठाने की अपील भोपाल। हाथ और पैरों से अक्षम लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्था भोपाल उत्सव मेला और रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई व रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यादि आप भोपाल या के आसपास रहने वाले दिव्यांग लोग इस कैंप में पहुंचकर निशुल्क आर्टिफिशियल हाथ और पैर लगवाने के लिए अपनी साइज के अनुसार नापतौल करा सकते हैं। यह दो दिवसीय शिविर 15-16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मानस भवन पॉलिटेक्निक चौराहा के पास मुख्यमंत्री निवास रोड में लगेगा। इससे जरूरतमंद दिव्यांगों को काफी फायदा होगा. इसमें वो अंग का माप देकर अपना अंग बनवा सकते हैं। यहां बिल्कुल नि:शुल्क अंग लगाया जाएगा। दिव्यांगों से अपील करते हुए कहा कि इस शिविर में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आएं। इस शिविर में अंग का माप लिया जाएगा। इसके बाद कृत्रिम अंग बनाने के लिए भेज दिया जाएगा। कृत्रिम अंग बनने के बाद पुन: शिविर लगाकर इन लोगों के बीच अंग का वितरण किया जाएगा। इसमें मुंबई के रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब भोपाल हिल्स की भूमिका रहेगी। करीब 200 लोगों के बीच कृत्रिम अंग वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इससे लोगों के बीच खुशी मिलेगी। उसके बाद वो आसानी से चल भी पाएंगे। इसके लिए आपको आधार कार्ड, फ़ोटो, मोबाइल नम्बर की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें खासकर हाथ व पैर बनाये जाएंगे। भोपाल उत्सव मेला दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा। अधिक जानकारी के लिए संयोजक सुनील जैनाविन-9300473631 और हर्ष मित्तल रोटरी क्लब भोपाल हिल्स-9109531855, रोटे-मयंक जेन -8989878784 से संपर्क करें। ईएमएस/14जनवरी2026