राज्य
15-Jan-2026


भोपाल (ईएमएस)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ क्लीयर करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल होकर संचालित 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि मार्च,2026 से बढ़ाकर दिसम्बर,2030 तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेने होली, समर सीजन, त्योहारी सीजन, विंटर सीजन एवं अतिरिक्त भीड़ वाली अवधि में संचालित की जायेगी। संचालन अवधि बढ़ाई गई ट्रेनों का विवरण- 1. गाड़ी संख्या 01665 / 01666 (आरकेएमपी-अगरतल्ला-आरकेएमपी) 01665 आरकेएमपी-अगरतल्ला: साप्ताहिक, प्रत्येक गुरुवार, 05.03.2026 से 26.12.2030 तक 01666 अगरतल्ला-आरकेएमपी : साप्ताहिक, प्रत्येक रविवार, 08.03.2025 से 29.12.2030 तक 2. गाड़ी संख्या 02132 / 02131 (जबलपुर-पुणे-जबलपुर) 02132 जबलपुर-पुणे : साप्ताहिक, प्रत्येक रविवार, 01.03.2026 से 29.12.2030 तक 02131 पुणे-जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक सोमवार, 02.03.2026 से 30.12.2030 तक 3. गाड़ी संख्या 02198 / 02197 (जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर) 02198 जबलपुर-कोयंबटूर : साप्ताहिक, प्रत्येक शुक्रवार, 06.03.2026 से 27.12.2030 तक 02197 कोयंबटूर-जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक सोमवार, 09.03.2026 से 30.12.2030 तक 4. गाड़ी संख्या 02134 / 02133 (जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर) 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस : साप्ताहिक, प्रत्येक शुक्रवार, 06.03.2026 से 27.12.2030 तक 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक शनिवार, 07.03.2026 से 28.12.2030 तक आशीष पाराशर/ईएमएस/15/01/2026