- गुरूवार को ग्राम जनौरा व सगौनीखुर्द पहुंचकर किसानों को दी कृषि संबंधी जानकारी नरसिंहपुर(ईएमएस)।. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप और राज्य शासन के निर्देशानुसार किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले के सभी 6 विकासखंडों में कृषि रथ चलाया जा रहा है। कृषि रथ के माध्यम से कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि विभागों के अधिकारी- कर्मचारी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी जिले के किसानों को दे रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार 15 जनवरी को कृषि रथ जिले के करेली विकासखंड के ग्राम जनौर एवं विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम सगौनीखुर्द पहुंचा। यहां किसानों को कृषि और अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, वैज्ञानिक डॉ. एसआर शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और कृषक मौजूद थे। ईएमएस/16 /01 /26