राज्य
16-Jan-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपा हिन्दू नाम रखकर छात्रा से दोस्ती की जब छात्रा को असलियत पता चली तो उसने उससे दोस्ती तोड़ते हुए किसी भी तरह के सम्पर्क रखने का मना कर दिया बावजूद उसके वह उसका पीछा करते उसपर दोस्ती का दबाव बनाने के साथ फोटो विडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी, जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मामला महू के किशनगंज थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक का नाम अनस शाह है और उसने खुद का नाम अमन बताते छात्रा से दोस्ती की थी। पुलिस के अनुसार मेडिकेप्स कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत में युवक अनस शाह पर गंभीर आरोप लगाते बताया कि दो माह पहले अनस ने उससे दोस्ती दौरान अपनी पहचान छिपाते हुए अपना नाम अमन शाह बताया था। लेकिन जब उसे सच्चाई पता चली तो उसने बातचीत बंद कर दी इसके बाद उसने साथ की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बात करने और मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और लगातार पीछा करता रहा। छात्रा के अनुसार 15 जनवरी 2026 को ग्राम पिगडंबर स्थित फॉरेस्ट कैफे में उसने उससे मुलाकात कर साफ कह दिया कि वह अब आगे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती वह तस्वीरें डिलीट कर दें। लेकिन इसके बाद भी अमन ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। जिसके बाद उसने हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर पूरी उन्हें मामले में पूरी जानकारी दी। मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के अनुसार करीब दो महीने पहले छात्रा की पहचान कॉलेज के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए अनस शाह से हुई थी। शुरुआत में मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी। छात्रा का आरोप है कि युवक ने अपना परिचय इस तरह दिया, जिससे उसे लगा कि वह हिंदू है। इसी भरोसे में दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और कुछ तस्वीरें भी खींची गईं। छात्रा को बाद में पता चला कि अनस मुस्लिम है। इसके बाद बातचीत और संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया फिर भी वह उसका पीछा कर दोस्ती रखने का दबाव बनाने के साथ धमकी देने लगा। जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अनस शाह के प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनन्द पुरोहित/ 16 जनवरी 2026