राज्य
16-Jan-2026


जबलपुर (ईएमएस)। पनागर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध अस्त्र शस्त्र बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पांच चाकू जब्त किए हैं| पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच व पनागर पुलिस की टीम ने बरा के चबूतरे के पास आरोपी रैपुरा निवासी निखिल केवट उर्फ निक्की को घेराबंदी कर दबोचा गया, उसके पास से पांच चाकू बरामद किए गए| पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा ने उसे चाकू बेचने के लिए दिए थे| दोनों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है| आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा फरार है। उल्लेखनीय है कि पकडा गये आरोपी निखिल के विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट, आम्र्स एक्ट, चोरी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 11 अपराध पंजीबद्ध है। सुनील साहू / मोनिका / 16 जनवरी 2026/ 5.56