जबलपुर (ईएमएस)। पनागर और गढ़ा थाना क्षेत्र में मारपीट की दो वारदात सामने आई है| मारपीट की इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनौदा निवासी 33 वर्षीय विनय कुमार रजक अपने पिता विजय कुमार रजक और कर्मचारी कृष्णा नामदेव के साथ अपनी किराना दुकान में बैठा था| तभी 5.30 बजे ग्राम जुनवानी निवासी ओम पटेल एवं भूरा उर्फ पवन पटेल आए और शराब पीने के लिए एक हजार रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर मारपीट कर दी| उसके पिता विजय कुमार रजक बीच बचाव करने लगे तो दोनों ने उसके पिताजी को धक्का देकर गिरा दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), ११९(१), ३५१(२),३(५) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह गढा में गुलाटी पेट्रोलपंप के पास बरसाना मोहल्ला गढा निवासी 18 वर्षीय हर्षित पांडे नर्मदा जी के दर्शन करने ललित थापा, नीतेश उर्फ भालू, शुभम सोंधिया के साथ गया था| जहां पर ललित थापा का एयरवर्ड गिर गया था और उसने एयरवर्ड ललित थापा को दे दिया था| गत रात लगभग 10.15 बजे तीनों उसके घर आए और मम्मी रानू पांडे के घर 90 क्वाटर संजीवनीनगर में छोड़ देते हैं तो वह उनके साथ गुलाटी पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी ललित थापा उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मांग करते गालीगलौज की और वीरूमल बिल्डिंग के पास लेकर गये जहां पर ललित थापा ने उसे पकड़ लिया और नीतेश उर्फ भालू एवं शुभम सोंधिया ने मारपीट की तथा ललित थापा ने पाईप से हमला कर घायल कर दिया| पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा २९६, ११५(२), ११९(१), ३५१(२),३(५) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 16 जनवरी 2026/ 5.58