जबलपुर (ईएमएस)। गढ़ा थाना अतंर्गत इंद्रा बस्ती में मायके से 4 लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित करने वाले पति, ननद, चाचा ससुर व चाची सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है| गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रा बस्ती निवासी 27 वर्षीय श्रीमति पूजा प्रजापति की शादी लगभग 8 वर्ष पहले हुई थी| उसकी 6 वर्ष की बेटी है| शादी के लगभग दो माह बाद से पति मनोज एवं ननद निशा चक्रवर्ती, बुआ मीरा चक्रवर्ती, चाचा ससुर सुनील चक्रवर्ती एवं चाची सास ममता चक्रवर्ती मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर मायके से 4 लाख रूपये लाने की मांग करने लगे , मना करने पर उसके साथ सभी ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिए तथा दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति, ननद, बुआ सास, चाचा ससुर और चाची ससुर के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 85, 115(2),351(2),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 16 जनवरी 2026/ 5.59