राज्य
16-Jan-2026


जबलपुर (ईएमएस)। मझौली थाना अतंर्गत मिनी स्टेडियम के सामने ग्राम बीछी में टॉयलेट के लिए रुके चाचा भतीजी को एक बाईक ने पीछे से टक्कर मार दी| जिससे दोनों घायल हो गए| दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मझौली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीनदयाल ग्रीन सिटी ओम परिसर निवासी 37 वर्षीय राकेश कुलस्ते अपने छोटे भाई प्रकाश कुलस्ते एवं भतीजी अंतरा कुलस्ते के साथ अपनी बाईक से मझौली विष्णु वराह मंदिर दर्शन कर रात लगभग 8.30 बजे अपने घर जबलपुर वापस आ रहे थे| रास्ते में मिनी स्टेडियम के सामने ग्राम बीछी में टॉयलेट करने के लिये तीनों रूक थे तभी पीछे से एक बाईक क्रमांक एमपी 20 जेड एम 3047 के चालक ने प्रकाश एवं भतीजी अंतरा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों को हाथ पैर एवं चेहरे में चोटें आईं। राकेश ने दोनों घायलों को उपचार हेतु प्राईवेट एम्बुलेंस से जबलपुर भिजवाया है। पुलिस ने आरोपी बाईक चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 16 जनवरी 2026/ 6.00